कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में देश के महानायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का किया आयोजन…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में देश के महानायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री  डा. मनमोहन सिंह के  निधन पर शोकसभा का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के महानायक दुनिया में लोकप्रिय अर्थ शास्त्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया , सर्वप्रथम उनके तेलीय चित्र पर मलयार्पण एवं पुष्पांजलि कर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम का संचालन जिला के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद राजा अंसारी ने किया..

कार्यक्रम के अंत में उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं। पहले एक टेक्नोक्रेट के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान देने के साथ आर्थिक समृद्धि और विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए याद किया जाएगा। अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात, वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए।एक नेता के रूप में, डॉ. मनमोहन सिंह जी के फैसले भारतीय समाज के हर पहलू पर गहराई से छाप छोड़ गए हैं..

राजनीतिक सहयोगियों, विरोधियों और विश्व नेताओं से उन्होंने जो विश्वास और सम्मान अर्जित किया, वह उनके गहरे प्रभाव का प्रमाण है।एक राजनेता, एक विद्वान, एक नेता, एक दूरदर्शी – भारत के सबसे गौरवान्वित पुत्रों में से एक… आपका जाना बेहद दुखद है, आपकी बहुत याद आएगी। कांग्रेस कार्यालय में डॉक्टर मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलिडॉ मनमोहन सिंह उदारवाद और राष्ट्रवाद के प्रतीक – मनरेगा और सूचना का अधिकार देकर आम आदमी का सम्मान बढ़ाया – पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया..

डॉक्टर मनमोहन सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी उदारवाद और राष्ट्रवाद दोनों के प्रतीक थे। आर्थिक जगत में अपने उदारवादी सिद्धांतों से बदलाव कर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा और देश हित में काम कर अपने राष्ट्रवाद का परिचय दिया। डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं पूरे भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी ने अपने कार्यकाल में अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही मनरेगा और सूचना का अधिकार देकर आम लोगों का मान बढ़ाया ..

डॉ मनमोहन सिंह अपने विद्वता सादगी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।कार्यकारणी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रेम सादगी के पर्याय थे। भारतीय राजनीति ही नहीं विश्व पटल पर अपने विद्वता के लिए विख्यात थे। उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ उसे कभी भरा नहीं जा सकता है..

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, अमीर हाशमी,राजेश्वर यादव, योगेन्द्र सिंह योगी अछयवर प्रसाद., राजेश राम, डीएन यादव, मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, गैरुल हसन, राजू दास,अजय कुमार, अखिलेश कुमार,प्रीतम रवानी, रमेश राय रूबी खातून, महजबी परवीन, हेमनती जयसवाल, कविता धीवर, पुनम राय, गीता सिंह, मुस्कान सिंह, सुनीता निषाद, बबिता शर्मा, सुनीता पासवान,, अख्तर खान गुड्डू,जीतेश सिंह,मृत्युंजय सिंह,मनोज कुमार हाड़ी,बिट्टू सिंह भगवान दास अशोक दत्ता, इदु अंसारी, बलराम महतो, सहित अन्य..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *