कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने निरसा के चारकुनिया गांव में लगाया चौपाल…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने निरसा के चारकुनिया गांव में लगाया चौपाल…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 24 मार्च को धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत निरसा प्रखंड के चारकुनिया गांव जन चौपाल लगाया जिसमें की निरसा प्रखंड में कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा क्षेत्र में आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनपर उचित कदम उठाए गए।

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संगठन विस्तरीकरण के तहत गांव गांव तक जाकर लोगों को कांग्रेस में जुड़ना है ताकि वह हमारे अबुआ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, इस बार एक्सप्रेस विज्ञप्ति जारी करें
इसमें मुख्य रूप से वकील बावरी, संतोष राय, डीएन यादव, उमेश कुमार, बबलू दास, स्वप्न बावरी, बबलू बावरी, नकुल मोदी अर्जुन भूईया जियाउल हुसैन के साथ-साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *