कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जूम मीटिंग के जरिए प्रखंड और नगर और मंडल कमिटी के पदाधिकारियों से जुड़कर कार्यों की समीक्षा…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जूम मीटिंग के जरिए प्रखंड और नगर और मंडल कमिटी के पदाधिकारियों से जुड़कर कार्यों की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आज ZOOM मीटिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षो और पर्यवेक्षको की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में संगठन सृजन के तहत सभी प्रखंड, नगर, मंडल और पंचायत में कमिटी गठन की जानकारी लिया गया। प्रखंड नगर में संगठन कार्य पुरा हो चुका है इसलिए प्रखंड नगर मंडल में नियुक्ति पत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच कैंप लगाकर देना है। इसकी शुरुआत कल झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा नेहरू पार्क झरिया में दिया जाएगा।

बैठक मे सभी प्रखंड नगर में संविधान बचाओ रैली करने कि निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि दिनांक 11 जून 2025 को विवाह भवन लुबी सर्कुलर रोड धनबाद मे सैनिको के सम्मान मे आयोजित जय हिंद सभा में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्षों को यह निर्देशित किया गया है कि संगठन सृजन के कार्य में तेजी लावें। जिलाध्यक्ष ने कहा आदरणीय राहुल गांधी जी मार्ग दर्शन में कांग्रेस मजबूत हो रही है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष को JPCC के एप से जुड़ना है उक्त उप पर अपने जिला और प्रखंड नगर में किए गए कार्यक्रम की जानकारी निश्चित समय पर साझा करना है। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कांग्रेस में संगठन मजबूती के लिए अनुशासन जरूरी है।

ZOOM बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता धनबाद प्रखण्ड प्रवेक्षक शमशेर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, रविरंजन सिंह, वैभव सिंहा, मनोज यादव, आशिष सिंहा शहजादा हुसैन, मनोज सिंह, अरविंद सैनी, पूर्णेंदु सिंह, गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी, निरसा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू पासवान, धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, झरिया प्रखण्ड अध्यक्ष इम्तियाज अली, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश प्रसाद, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो,केंदुआ करकेंद कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष गंगा बाल्मीकि, बलियापुर प्रखण्ड अध्यक्ष इदु अंसारी, कलियासोल प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, कलियासोल प्रखण्ड अध्यक्ष जियाउल हुसैन, टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द मोदक, पूर्वी नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, चिरकुंडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शशी नाथ भूषण तिवारी जूम मिटिंग में उपस्थित थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *