धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 30 जनवरी 20 25 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अध्यक्षता में पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया.सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तेल्य चित्र पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित किया । तथा राम धुन के उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गांधी एक विचार है जो एक आतंकी को गोली से मरते- नहीं बल्कि वह दुनिया में अन्याय के खिलाफ हर लड़ाई की ताकत है हर सच की प्रेरणा है हिंसा के खिलाफ अहिंसा है नफरत के खिलाफ मोहब्बत है शोषण के खिलाफ निडरता है तभी तो भारत की आत्मा है ऐसे महापुरुष बापू को शत-शत नमन है पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले भारतीय आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन.
कार्यक्रम में रवी रंजन सिंह, योगेंद्र सिंह, योगी नवनीत नीरज, संतोष चौधरी,धनेश्वर सिंह,संतोष मोदक नरेंद्र कुमार सिंह रंजीत कुमार सिंह संजय कुमार उमेश कुमार, मनोज कुमार हाड़ी फ़ैज़ अहमद रिजवी गौतम पासवान, गंगा वाल्मीकि, गैरल हसन ,नकुल मोदी ,रामसेवक प्रजापति, निवास राजभर, हरेंद्र शाही, मृत्युंजय सिंह,जियाउल हुसैन, फहीम अहमद ,अनूप कुमार पांडे, डीएन यादव, मोहम्मद हारुन अंसारी, आलोक मोदक,, वीरेंद्र यादव, रवि रंजन सिंह, मधुसूदन सिंह चौधरी, इत्यादि प्रमुख थे
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

