बिहार(BIHAR): बिहार में दूसरे चरण का चुनाव लड़ रहे 1297 उम्मीदवारों में से 341 पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। 193 उम्मीदवारों पर हत्या, 79 पर हत्या का प्रयास, 52 पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार और 3 उम्मीदवारों पर दुष्कर्म के मामले हैं। कांग्रेस के 54%, भाजपा के 42%, राजद के 39% व जदयू के 25% उम्मीदवारों पर गंभीर मुकदमे हैं।
मंगलवार को एडीआर व बिहार इलेक्शन वाच ने यह रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट 1302 में से 1297 उम्मीदवारों के शपथपत्र पर आधारित है। यानी इन उम्मीदवारों ने खुद, खुद पर दर्ज मुकदमे घोषित किए। दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, जनसुराज के 117 में 51 उम्मीदवार (44%), बसपा के 91 में 12 (13%), राजद के 70 में 27 (39%), भाजपा के 53 में 22 (42%), जदयू के 44 में 11 (25%), आप के 39 में 12 (31%), कांग्रेस के 37 में 20 (54%), लोजपा (रा.) के 15 में 9 (60%), भाकपा माले के 6 में 4 (76%), भाकपा के 4 में 2 (50%) और माकपा के 1 उम्मीदवार पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे हैं।
माकपा के लिए प्रतिशत 100% है। गंभीर धाराओं से इतर मुकदमे वाले उम्मीदवारों की बात करें, तो रिपोर्ट में इनकी कुल संख्या 415 (32%) है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

