झरिया MLA से विक्षुब्ध होकर कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा..रागिनी सिंह ने बीजेपी से जुड़ने पर सभी को पुष्प गुच्छ एवं पट्टा पहना कर किया स्वागत..

झरिया MLA से विक्षुब्ध होकर कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा..रागिनी सिंह ने बीजेपी से जुड़ने पर सभी को पुष्प गुच्छ एवं पट्टा पहना कर किया स्वागत..

झरिया(JHARIA): झरिया में कांग्रेस के वर्तमान विधायक से विछुब्द होकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के प्रति आस्था प्रगट करते हुए मंगलवार को कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस की दामन छोड़ कर कांग्रेस नेता केडी पांडेय अपने17 समर्थकों के साथ भाजपा के दामन थामा..

वाही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेता के डी पांडेय के साथ उनके समर्थकों को पुष्प गुच्छ व भाजपा पट्टा देकर सम्मानित किया। साथ ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए खुशी का दिन है की हमारे अभिभावक तुल्य जो हमारे पिताजी के साथ लागतार साथ रहकर पूरे निष्ठावान के साथ काम किए थे और वर्ष 2018 तक हम सब के गार्जियन के रुप रहे लेकिन किसी कारण वश हमे व पार्टी को छोड़कर 2019 में दिग्भर्मित होकर कांग्रेस के साथ चले गए थे..

आज हमारे अभिभावक एक बार फिर पुनः पुराने घर वापसी किए हैं और इनके आने से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जिससे हमे और हमारे कार्यकर्ताओ फायदा होगा। जिस तरह से बच्चे अपने अभिभावक को घर आने पर खुशी का इजहार करते हैं ठिक उसी तरह से हमे भी खुशी का अनुभव हो रहा है। वही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए के डी पांडेय ने बताया कि आज पुरे भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मोदी जी का कारवा कायम है भारत विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है मैं मोदी जी के साथ साथ झरिया के भाजपा प्रत्यासी श्रीमति रागिनी सिंह झरिया की जनता के प्रति लगातार कार्य करना चाहे पानी की समस्या हो या बिजली सड़क आदि की हो हर मोड़ पर जनता के साथ सुख दुःख में खड़ी नजर आईं हैं। जिसके कारण आज विभिन्न पार्टियां को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का लोग दामन थाम रहे हैं। रही बात हमारी तो इंसान को परिस्थिति कुछ भी करने को मजबूर कर देती है। काम करने के साथ साथ जनता जनार्दन के साथ कदम से कदम मिला कर हर सुख दुःख में खड़े रहना बहुत बड़ी बात है जो रागिनी सिंह के आलावा दूसरे पार्टी के नेता में नही था। वही पार्टी के दामन थामने वाले मे पप्पू सिंह, स्वामीनाथ, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, कृष्णा राम, अनिल प्रसाद, असित सरकार, अवधेश गिरी, रविंदर गोप, बसंत राम, निहाल जी, जीसू दे, सूरज महतो, अमन रवानी, अक्षय पासवान एवं वीरेंद्र कुमार सिंह आदि ने भाजपा का दामन थामा..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *