धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 27/04/2025 को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कि विस्तारित कमेटी की बैठक धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्षमण तिवारी ने किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वार नियुक्त धनबाद कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी के उपस्थिति में “संगठन सृजन-2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी को एक नयी ऊर्जा के साथ खड़ा करना है। पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को मजबूत बनायें जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं 3 मई 2025 को राँची मे आयोजित “संविधान बचाओ रैली” पर सभी प्रखण्ड/नगर एवं सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष से को भारी से भारी संख्या में धनबाद से रांची पहुंचने का आवाहन किया गया। विस्तारित कमेटी की बैठक में सभी धनबाद जिला के नगर/प्रखंड कमेटी की सूचियां का पर्यवेक्षक के द्वारा जांच कर सभी को दिशा निर्देश भी दिया गया है कि कांग्रेस के मानने वाले लोग एवं सच्चे सिपाही को कांग्रेस से जोड़ने का काम करें।
धनबाद जिला कांग्रेस प्रवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। तीन महीने तक यह अभियान चलेगा। बूथ स्तर से लेकर पंचायत, मंडल, प्रखंड और जिला कमेटी तक का गठन किया जाएगा। हर कमेटी में 12 पदाधिकारी होंगे। पुराने पदाधिकारी अगर सक्रिय हैं तो उन्हें रखा जाएगा। जो निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी के नीति और सिद्धांतों में आस्था रखने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी। हर स्तर पर सोशल मीडिया और मीडिया सेल भी बनेगा। जिला कांग्रेस कमिटी में निष्क्रिय पदाधिकारीगण को बदल कर नये उर्जावान को शामिल करने का आदेश मिला है प्रदेश नेतृत्व ने इस संबंध मे जिलाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के में जिला कांग्रेस संगठन मजबूती से काम कर रहा है राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। आदरणीय राहुल गांधी जी के संघर्ष के कारण हम मोदी जी के चार सौ पार के नारा को ध्वस्त कर पाए हैं हमारे नेता हजारो किलोमीटर पदयात्रा कर लोगो को न्याय दिला सकते हैं तो हमे भी उनके पद चिन्ह पर चलना होगा।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी का निर्देश है कि जो लोग पार्टी में रहकर उसे कमजोर करते हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे लोगों को संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा। जो नेता या कार्यकर्ता संगठन सृजन का काम लगातार तीन महीने तक चलाए। ।इसमें प्रखंड-नगर अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक को अतिरिक्त जिम्मेवारी दी जा रही है। ऐसे लोग गांवों में जाकर बैठक कर कमेटी का गठन करेंगे। संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक को संविधान बचाओ अभियान क्रियान्वयन का नोडल प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है इससे अधिक से अधिक कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो संगठन सृजन अभियान मे इमानदारी से काम करेगा। कांग्रेस उसको सम्मानित करेगी। कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी को छोड़कर कोई गुट नही है। राँची रैली मे धनबाद जिला कांग्रेस के नेतृत्व मे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें। धनबाद मे भी संविधान बचाओ अभियान जिला स्तर पर 5 मइ से लेकर 10 मई तक संविधान बचाओ अभियान चलेगा। कांग्रेस पार्टी 2025 को संगठन सृजन वर्ष मानकर काम कर रही है दिनांक 30 अप्रैल को धनबाद मे संवाद दाता सम्मेलन होगा।
बैठक को संबोधित करने वालो में झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धनबाद विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिती के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह,प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा रवी रंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, सुंधासू शेखर झा, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, आछयवर प्रसाद, मुख्तार खान धनबाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, राजू दास, जहीर अंसारी, सीता राना, गोपाल कृष्ण चौधरी, श्याम कुमार, साह अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह पप्पू पासवान शशि भूषण नाथ तिवारी मोहम्मद शहाबुद्दीन , जियाउल हुसैन मोहम्मद इम्तियाज अली इदु अंसारी अरशद कलीम प्रमोद यादव. बलराम महतो दिलीप मिश्रा गंगा वाल्मीकि भगवान दास बिट्टू सिंह, मनोज कुमार हाड़ी प्रमोद यादव प्रीतम रवानी वकील बावरी मसूद आलम मधुसूदन मोदक संजय जयसवाल प्रसाद निधि , शाहिद कमर प्रियव्रत सिंह चौधरी , संतोष चौधरी, जोगेंद्र सिंह जोगी रवि चौबे अक्षय कुमार प्रसाद प्रभात सुरोलिया, लक्ष्मण तिवारी मोहम्मद कयूम खान गोपाल गोपाल धारी अरविंद कुमार सैनी संतोष कुमार राय अर्चना राय भगत सिंह सत्यानंद पांडे बलकेश खानम जियाउल हक,योगेश रजक, आलोक मालाकार गौतम पासवान राहुल राज सुखदेव हसदा भोलाराम माधव सिंह प्रदीप पांडे माली गोप मोहम्मद अरशद कलीम गुड्डू खान लाल बाबू यादव नवीन पासवान फ़ैज़ अहमद रिजवी दिनेश यादव मनोज सिंह वकील बावरी निशा सिंह पप्पू पासवान हरेंद्र साहब महेंद्र दुबे मधुसूदन सिंह चौधरी लगनदेव यादव, बिनोद शर्मा इंदल यादव, बलराम महतो प्रमुख थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट