पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आगामी तीन मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली के सफल संचालन को लेकर बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद उपस्थित थे. इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार से सभी प्रखंड ओर नगर में संगठन से संबंधित जानकारी ली गयी. मौके पर सुल्तान अहमद ने बताया कि आगामी तीन मई को रांची में संविधान बचाओ कार्यक्रम होना है. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित देश और राज्य के बड़े नेता शामिल होंगे. बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में पाकुड़ जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना होंगे. बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

