कश्मीर टूरिज्म को झटका, 90% बुकिंग कैंसिल…

कश्मीर टूरिज्म को झटका, 90% बुकिंग कैंसिल…

दिल्ली(DELHI):जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, दहशत का माहौल है। दिल्ली की ट्रैवल एजेंसियों ने बताया है कि कश्मीर के लिए लगभग 90% बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। ट्रैवलर्स बोले “मई-जून के लिए हमारे पास दर्जनों बुकिंग थीं, लेकिन अब पर्यटक खुद कैंसिल करवा रहे हैं। उन्हें डर है कि क्या वे सही-सलामत लौट पाएंगे। कई ट्रिप्स नॉन-रिफंडेबल थीं, फिर भी लोग रिफंड मांग रहे हैं। हम घाटे में हैं, लेकिन जान से बढ़कर कुछ नहीं।” स्वास्तिक ट्रैवल्स ने बताया कि वैष्णो देवी जाने वाली 7 फैमिली ट्रिप्स भी कैंसिल हो गईं। सिर्फ कश्मीर नहीं, अब जम्मू जाने से भी लोग घबरा रहे हैं। इस हमले का फ्लाइट और होटल बुकिंग पर भी असर दिख रहा है। गुलमर्ग, हजन वैली, ट्यूलिप गार्डन की बुकिंग्स लगभग पूरी तरह रद्द हो रही हैं। जिससे फ्लाइट और होटल एजेंसियों को हो रहा भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। श्रीनगर ट्रैवल एसोसिएशन ने अस्थायी रूप से बुकिंग्स और ट्रांसपोर्ट बंद करने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि बायसरन घाटी, जिसे “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है, में हुये इस हमले में 26 लोग मारे गये। 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी का यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *