मशाल जुलुस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जताया विरोध…
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के साऊथ थाना अंतर्गत गिरजा मोड़ से हाटन रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद ने एक विशाल मशाल जुलुस निकालकर कश्मीर के पहलगांव मे हुए आतंकी हमले व पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद मे हुए हिन्दुओं पर जानलेवा हमले और हुंदुओ को टारगेट कर उनकी हत्या का विरोध जताया, इस दौरान उन्होने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी लगाया और पाकिस्तान को यह चेतावनी देने का काम किया की उन्होंने जो भी कार्य किया है वह कार्य कायरता वाली है, जिसका परिचय उन्होने निहथों पर वो भी धोके से वार किया, अगर उनको मर्दानगी ही दिखानी थी तो वह हमारे देश की सेना के साथ आमने -सामने से भीड़ कर दिखाए, उनको अच्छे से समझ मे आ जाएगा हमारे देश के जवानो का पावर, इसके अलावा उन्होने आतंकी हमले के द्वारा देश मे रह रहे विभिन्न धर्म के बिच भाईचारगी को दुश्मनी मे बदलने की पाकिस्तान की कोसिस को नाकाम करने के लिये देश के हिन्दुओं को जागरूक होने की बात कही और ऐसे कायर आतंकियों के नापाक इरादे को नाकाम करने की अपील की और यह भी कहा की ऐसे आतंकियों को मुहतोड़ जवाब देने के लिये हिंदू समाज को एकजुट होने के लिये अपील की.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

