कल्पना सोरेन बोली, झारखंड की मिट्टी में अब बदलाव की खुशबू…

कल्पना सोरेन बोली, झारखंड की मिट्टी में अब बदलाव की खुशबू…

झारखंड(JHARKHAND):घाटशिला के गंधनिया हाट मैदान में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। आंखों में उम्मीद, हाथों में झंडे, और दिलों में झामुमो के प्रति अटूट विश्वास लेकर जुटे लोगों से गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि “स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन, ये झारखंड की आत्मा थे। ऐसा लगता है, भगवान ने गुरु और शिष्य दोनों को किसी दिव्य कारण से अपने पास बुलाया है। लेकिन उनका सपना अब अधूरा नहीं रहेगा, हम सब उसे पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विधानसभा की जिम्मेदारी एक युवा, कर्मठ और जनता के प्रिय चेहरे सोमेश सोरेन को सौंपी है। वे अपने पिता की तरह घाटशिला की सेवा के लिये समर्पित रहेंगे। कल्पना सोरेन ने मंच से झारखंड की महिलाओं को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की महिलायें आत्मनिर्भर हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें 2500 रुपये मासिक सहायता देकर सम्मान और आत्मविश्वास दिया है। यह बदलाव झारखंड के नये युग की शुरुआत है। मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने झारखंड की तस्वीर बदल दी है। दिवंगत रामदास सोरेन की जो विरासत थी, वह अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। मौके पर सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता, लक्ष्मण टुडू, और स्वर्गीय रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमोनी सोरेन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *