कलियासोल में कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित…

कलियासोल में कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 22 फरवरी 2025 को कलियासोल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान के मे संविधान बचाओ सम्मेलन पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कार्यकताओ जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कहा भाजपा व आर एस एस शूरू से संविधान विरोधी रही है। संविधान सभा की बैठक 6 दिसंबर 1946 को शुरू हुई। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया। 19 नवंबर 1939 को महात्मा गाँधी जी के व्यान ने संविधान निर्माण की नींव रखी। गांधी नें जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान आवश्यकता को पहचाना।

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा 30 नवंबर 1949 को आर एस एस को सप्ताहिक आर्गनाइजेशन ने संविधान को अभारतीय बताया था। मनुस्मृति को आदर्श प्राचीन कानून के रूप में प्रचारित किया था। 12 दिसंबर 19 49 को RSS ने महिलाओ के समान अधिकारो का विरोध करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर जी का पुतला जलाया था। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आर एस एस ने संविधान को अहिंदु बताते हुए हिन्दु केंद्रीत शाशन की बकालत किया था। सन 2000 में भाजपा की संविधान समीक्षा आयोग ने संशोधन की मांग किया था। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा भाजपा शुरुआत से बाबू का विरोधी रही है आज गांधी कि विरासत पर हमला कर रही है। संघ परिवार नाथूराम गोडसे का महीमा मंडन कर गांधी कि विरासत को कमजोर कर रही है भाजपाई अंबेडकर की संविधान का सदैव विरोधी रही है। आरक्षण नीतीयो को कमजोर किया गया। दलित पिछड़ा वर्ग और जन जातीय समूह निशाना बनी। 2024 चुनाव के दौरान भाजपाई नेताओ ने 400 सीटे मिलने पर संविधान बदलने कि धमकी दिया था जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश की भाजपा सरकार संविधान और बाबा साहब के खिलाफ आए दिन और गलत ब्यान दे रही है और संविधान को कमजोर किया जा रहा है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है जिलाध्यक्ष ने कहा आज मोदी सरकार के कारण हिंदुस्तान को अपमानित होना पड़ रहा है अमेरिका ने भारतीयों को बेहद अमानवीय तरीके से देश वापस भेजा।

हमारे लोगों को हथकड़ी और बेड़ियों में बांधा गया, सिख भाइयों की पगड़ी तक उतरवा दी गई।
अब इसी से जुड़ी खबर आ रही है-
अमेरिका ने भारतीयों को जहाज में भरकर पनामा भेज दिया।

  • पनामा में भारतीयों को कैद कर रखा गया है
  • उनके साथ अपराधियों जैसा सुलूक किया जा रहा है
  • फोन छीन लिए, वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा लेकिन
    नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को अपने देशवासियों की कोई फिक्र नहीं है।
    मोदी जी देशवासियों के अपमान पर कुछ नही कह रहे हैं,
    न ही उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए कुछ करने को तैयार हैं।
    शर्मनाक। पुरे धनबाद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलियासोल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामकृपाल गोस्वामी ने किया संचालन ग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जियाउल हुसैन ने किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपाध्यक्ष वकील बाउरी , दिनेश यादव इरफान खान चौधरी, जिला महासचिव शशी नाथ तिवारी,राजेश राम,असद कलिम, डीएन यादव, जियाउल हुसैन,बब्लू दास शामल भंडारी,शहाबुद्दीन अंसारी,महीला कांग्रेस अध्यक्ष सबीना खातून, अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्ष. मुरसीद अंसारी, मंटु गोप,हैदर अंसारी,सागिर अंसारी, छतबली भ्ईया,महेंद्र शहनी,नंदन कुमार, सपन बाउरी,बब्लू बाउरी,आरिफ अंसारी,

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *