कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की नई दरें जारी, मार्च से मिलेगा लाभ, आदेश जारी, जानें कितना बढ़ेगा वेतन?

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की नई दरें जारी, मार्च से मिलेगा लाभ, आदेश जारी, जानें कितना बढ़ेगा वेतन?

धनबाद(DHANBAD): कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कोल इंडिया ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में 1.2% बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कोयला कामगारों को 21.3 फीसदी परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) का लाभ मिलेगा। नई दरें 1 मार्च 2025 से प्रभावी होंगी।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 मार्च से 31 मई तक के लिए प्रभावी रहेगा।इससे कर्मचारियों को न्यूनतम 370 रुपए व अधिकतम 2350 रुपए का लाभ मिलेगा।इसका लाभ कोल इंडिया के लगभग 2.5 लाख कर्मचारियों को होगा।कोल इंडिया के महाप्रबंधक ((श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) ने इसकी जानकारी सभी सहायक कंपनियों के सीएमडी को दी है।

नई दरें मार्च से मई 2025 तक रहेगी प्रभावी
बता दे कि हर तीन महीने में कामगारों के वीडीए में बदलाव किया जाता है। इस बार कामगारों को वीडीए 21.3 प्रतिशत मिलेगा। नया वी‍डीए ((वेरिएबल डियरनेस एलाउंस) ) 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगा, जो 31 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा। नया वीडीए कोल इंडिया और देश भर में स्थित उसकी सहायक कंपनियों में लागू किया जाएगा।

आदेश में लिखा है कि एक मार्च 2025 से 31 मई 2025 तक की अवधि के लिए गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को वीडीए का भुगतान को लेकर 7 मार्च को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) त्रैमासिक रूप से संशोधित किया जाना है और इसका भुगतान प्रत्येक वर्ष 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर को क्रमशः दिसंबर (अक्टूबर-दिसंबर), मार्च (जनवरी-मार्च), जून (अप्रैल-जून) और सितंबर (जुलाई-सितंबर) को समाप्त तिमाही के लिए एआईसीपीआई संख्या के औसत के आधार पर किया जाना है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *