
धनबाद(DHANBAD): 8 अगस्त 2025 को कर्तव्य (आईआईटी (आई.एस.एम.) धनबाद के बी.टेक छात्रों द्वारा संचालित संस्था, जो बाल शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में कार्य करती है) के C1 और C5 केंद्रों पर रक्षाबंधन का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के बी.टेक चतुर्थ वर्ष के वॉलंटियर्स मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे।
बच्चों ने जोश और उत्साह से वॉलंटियर्स का स्वागत किया। छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही प्रेम से उनकी कलाई पर राखियाँ बाँधी, फिर आरती उतारी और सभी को मिठाइयाँ खिलाईं। इस भावनात्मक क्षण ने भाई-बहन के रिश्ते को एक नई परिभाषा दी, जहाँ खून का नहीं, बल्कि स्नेह का रिश्ता दिखाई दिया।
यह कार्यक्रम सभी को यह याद दिलाने वाला रहा कि समाज के प्रति हमारा योगदान ही सच्चा उत्सव है।
कर्तव्य द्वारा किया गया यह आयोजन निश्चय ही समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक प्रेरणादायक कदम रहा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

