करकेंद में विजय संकल्प सभा में बोले लोजपा (रामबिलास) प्रमुख चिराग पासवान जबतक चिराग पासवान जिंदा हैं, तबतक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नही हैं…

करकेंद में विजय संकल्प सभा में बोले  लोजपा (रामबिलास) प्रमुख चिराग पासवान जबतक चिराग पासवान जिंदा हैं, तबतक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नही हैं…

पुटकी(PUTKI): एनडीए द्वारा करकेंद नेहरू पार्क में आयोजित विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं चिराग पासवान को पंहुचना था, लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने फोन पर ही कुछ सेकेंड के लिए जनता को संबोधित किया। वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोगों को संबोधित किय..

पासवान ने कहा कि देश में ऐसी सरकार है जो महिलाओं व गरीबों का सम्मान करना जानती है। केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना लाकर हर गरीब को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है। जबतक चिराग पासवान जिंदा हैं तबतक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नही हैं। झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड में डबल इंजन की सरकार को चुनकर झारखंड को समृद्ध राज्य बनाने में अपना योगदान दे..

पासवान ने कहा कि भाजपा ने धनबाद विधानसभा से धनबाद के चौमुखी विकास के लिए राज सिन्हा को टिकट दिया है आप सभी वादा करें कि राज सिन्हा को प्रचण्ड वोटो से चुनाव जीताकर आप विधानसभा भेजने का काम करेंगे। साथ ही श्री पासवान ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह राहुल गांधी संविधान लेकर सब जगह घूमते हैं पर उनकी पार्टी ने आजादी के कई वर्षों तक संसद भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र तक नहीं लगाने दिया। मौके पर विधायक सह प्रत्याशी राज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को धनबाद की जनता पहचानती तक नहीं है कई लोग आज भी उन्हें पूर्व सांसद ददई दुबे के पुत्र समझते हैं, धनबाद की जनता ने मन बना लिया है कि 23 नवंबर के बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा..

मौके पर सांसद विद्युतचरण महतो,विधायक कमलेश सिंह,कलस्टर प्रभारी सह आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पाल,पूर्व सांसद पीएन सिंह,जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, लोजपा नेता बेलाल खान, दिलीप कुमार,रुपेश सिन्हा,रमा सिन्हा,प्रियंका पाल,मानस प्रसूनन,रविंद्र सिन्हा, मनोज मालाकार, नरेंद्र तिवारी,बालमुकुंद राम,प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह,मुखिया रमेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि विकास चौधरी एवं जयप्रकाश पासवान,विकास मिश्रा,आनंद खंडेलवाल,तमाल राय सदानंद बरनवाल,कपिल देव पासवान, संतोष पासवान, सुभाष पासवान..

मंच पर हुआ स्वागत

वहीं मंच पर आजसू नेता जीतू पासवान, लोजपा नेता दिलीप कुमार,नरेश पासवान,संतोष पासवान आदि के नेतृत्व में चिराग पासवान का माला पहनाकर स्वागत किया..

मयूर शेखर झा का चिराग ने किया स्वागत

मंच पर मौजूद रविवार को कांग्रेस कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मयूर शेखर झा का लोजपा प्रमुख चिराग पासवान एवं अग्निमित्रा पाल ने उनका अभिनंदन किया..

NEWS ANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *