कपुरिया ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु पुटकी निवासी शिवानी कुमारी का बिहार पुलिस में चयन…

कपुरिया ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु पुटकी निवासी शिवानी कुमारी का बिहार पुलिस में चयन…

धनबाद(DHANBAD):कपुरिया फुटबॉल मैदान में संचालित निशुल्क ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु पुटकी निवासी शिवानी कुमारी का बिहार पुलिस में चयन हुआ। इस चयन से संचालक सहित अन्य प्रशिक्षुओ में हर्ष व्याप्त है। सेंटर में आयोजित सादे समारोह में उन्हे मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिवानी विगत दो वर्ष‌ से इस ट्रेनिंग सेंटर में कड़ी मेहनत कर रही थी। डिफेंस सेक्टर के लिए हर तरह आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम मौके पर चयनित हो गई। उन्होने प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी को इसका श्रेय दिया। बताते चले की कपुरिया में टाटा स्टील के पूर्व कर्मी व राष्ट्रीय धावक रंजीत दसौंधी द्वारा ग्रामीण युवक-युवतियो को फिजिकल ट्रेनिंग देने के लिए चार वर्ष पूर्व निशुल्क सेंटर प्रारंभ किया था। यहां के प्रशिक्षुओ ने विभिन्न खेल प्रतिभा सहित हर वर्ष डिफेंस‌ सेक्टर में चयनित होता रहा है। इस वर्ष जीडी में इस सेंटर से काफी संख्या में चयनित हुआ। उन्होने कहा कि झारखंड के बाद बिहार में सेंटर की प्रशिक्षु मे अपना परचम लहराया।‌ ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर कपुरिया का लगातार पांच साल से बच्चों को कड़ी प्रशिक्षण देकर पुलिस और आर्मी में भेज कर देश और समाज का सेवा में लगा हुआ है।

Newsanp के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *