बिहार(BIHAR):बिहार के पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे जीएस रामचंद्र दास प्रशांत किशोर की जनसुराज में शामिल हो गए हैं। जीएस रामचंद्र 2 बार बाराचट्टी और 1 बार बोधगया से विधायक रह चुके हैं। उनके जनसुराज में शामिल होने से प्रशांत किशोर और मजबूत हो गए हैं।
जीएस रामचंद्र दास गुरूवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। दास दो बार बाराचट्टी और एक बार बोधगया विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे मूल रूप से गया जिले के रहने वाले हैं। उनके साथ उनके कई समर्थक भी जनसुराज में शामिल हुए।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

