कतरास(KATRAS): कतरास सूर्य मंदिर प्रांगण में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर को होने वाले श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को सूर्य मंदिर प्रांगण में सूर्य मंदिर कमेटी के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी। सूर्य मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी पूरे जोर से की जा रही है। श्री झा ने कहा 8 दिसंबर को नर्मदेश्वर मंदिर से प्रातः 10:00 बजे तुलसी भागवत जी का नगर भ्रमण कलश तथा शोभा यात्रा निकाली जाएगी..
कथावाचक सुरेंद्र हरिदास ने बताया 9 दिसंबर को सुखदेव जन्म नारद संवाद कथा, 10 दिसंबर को महाभारत तथा श्री कृष्ण देव देवहूति संवाद, 11 दिसंबर को श्री ध्रुव चरित्र प्रहलाद चरित्र कथा, 12 दिसंबर को राम जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 13 दिसंबर को कृष्ण बाल लीला गोवर्धन लीला 56 भोग,14 दिसंबर को महारास श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव, 15 दिसंबर को सुदामा श्री कृष्ण मिलन भागवत जी विश्राम फूलों की होली, 16 को पूर्णाहूति हवन, प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय गुप्ता, गौतम मंडल, किशोरी गुप्ता, विनय कृष्णा गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, राम चंद्र तिवारी, हिम्मत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

