कतरास के भट्टमुड़ना गांव में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम…

कतरास के भट्टमुड़ना गांव में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम…

कतरास(DHANBAD): कतरास थाना क्षेत्र के भट्टमुड़ना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक हिमांशु कुमार भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, हिमांशु रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात करीब 10:30 बजे जब वह वापस लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उससे देर तक घर से बाहर रहने की वजह पूछी और डांट-फटकार भी लगाई। इसके बाद सभी लोग भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह जब हिमांशु के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों को आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि हिमांशु ने पर्दे के सहारे फांसी लगा ली है। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

तुरंत इसकी सूचना कतरास थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

परिवार का कहना है कि हिमांशु पढ़ाई में तेज था और उसकी नौकरी लगने वाली थी। खेलकूद में भी वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था। परिजन इस घटना से सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार भी अनभिज्ञ है।

इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *