धनबाद(DHANBAD):कतरास थाना अंतर्गत केशलपुर बुट्टू बाबू बांग्ला के निकट रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार केसरी के 22 वर्षीय पुत्र रोहित केसरी पड़ोस के रहने वाली अपने प्रेमिका के साथ मंगलवार को बरवड्डा स्थित शिव मंदिर में शादी रचा लिया. शादी रचाकर कतरास तिलाटांड़ स्थित महिला थाना में प्रेमी प्रेमिका सिलेंडर कर दिया. रोहित केशरी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिवार वालों के विरुद्ध जाकर उसने शादी की. परिवार के लोग इस शादी से सहमत नहीं थे.प्रेमिका गौरी कुमारी ने बताया कि अब दोनों पति-पत्नी के रूप में रहना चाहते हैं और प्रशासन से अपनी जान माल सुरक्षा की गुहार लगायी. इधर लड़की के पिता संजय कुम्हार ने रामकनाली ओपी में अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. महिला थाना प्रभारी वर्षा रानी ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका थाना में आकर सिलेंडर किया है. राम कनाली ओपी थाना को इसकी सूचना दे दी गई है साथ ही दोनों के परिवार के लोगों को बुलाया गया है. दोनों के परिवार वाले आने के बाद दोनों को सूपूर्त कर दिया जाएगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

