कचड़ा सफाई को लेकर कॉंग्रेस और तृणमूल के बिच झड़प…

कचड़ा सफाई को लेकर कॉंग्रेस और तृणमूल के बिच झड़प…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या22 स्थित कल्याणपुर हाऊसिंग अनन्या कॉम्पलेक्श के सामने कॉम्पलेक्श का कचड़ा सफाई नही होने के कारण कॉम्पलेक्श के अध्यक्ष सह कॉंग्रेस नेता प्रशंजीत पोइतूंडी के नेतृत्व मे कचड़ा लेकर प्रदर्शन करने के दौरान मौके पर पहुँचे इलाके के तृणमूल पार्षद अनिमेष दास के साथ कचड़ा सफाई को लेकर बहस शुरू हो गई जिसके बाद मौके पर स्थिति इतनी बिगड़ गई की देखते ही देखते तृणमूल पार्षद गुस्से मे आकर आग बबूला हो गए और अपने समर्थको के साथ मिलकर प्रदर्शनकारीयों को मौके से खुद ही धक्का मारकर भगाना शुरू कर दिया, यहीं नही उनके समर्थकों ने कॉंग्रेस नेता प्रशंजीत पोइतूंडी को धक्का मारकर कचड़े मे ढकेल दिया और जमकर मौके पर धक्का -मुक्की हुई इस बिच कांग्रेस नेता ने कचड़े से एक खुद के बचाव के लिये एक डंडा निकाल लिया पर उसी दौरान मौके पर पहुँची आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी ने स्थिति को नियंत्रन कर लिया वहीं कॉंग्रेस नेता के साथ तृणमूल समर्थकों द्वारा की गई धक्का -मुक्की और बदसूलुकी के मामले को लेकर तृणमूल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने का आह्वान कर दिया है..

NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *