कंट्री लीकर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशी शराब उत्पादकों के साथ मंत्री ने की बैठक…

कंट्री लीकर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशी शराब उत्पादकों के साथ मंत्री ने की बैठक…

रांची(DHANBAD): कंट्री लीकर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के देशी शराब उत्पादकों के साथ मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने बैठक की। गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मध निषेध उत्पाद विभाग में बैठक हुई। योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि राज्य के आठ देशी शराब उत्पादक कंपनी है। इससे से पूर्ति नहीं होगा तब बाहर के राज्यों से मंगाया जायेगा..

उन्होंने कहा कि राज्य के इन सभी आठ देशी शराब फैक्ट्रियों से उत्पादन नहीं हो रहा था। इससे राज्य के लोगों को देशी शराब उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इससे राज्य को राजस्व की भी हानि हो रही थी। इसलिए इन फैक्ट्रियों के ऑनर के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मॉडर्न देशी शराब दुकान खोली जायेगी। इससे उत्पादन और राजस्व दोनों बढ़ेगा..

NEWS ANP के लिए रांची से चंद्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *