ओडिशा में एक किलोमीटर पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश की समृद्धि व खुशहाली का मांगा आशीर्वाद…

ओडिशा में एक किलोमीटर पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश की समृद्धि व खुशहाली का मांगा आशीर्वाद…

ओडिशा(ODISHA): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह सुबह लगभग 10 बजे मंदिर पहुंचीं, जहां गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने ‘ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय की. जब राष्ट्रपति आम श्रद्धालु की तरह सड़क से जा रही थीं, तो सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हो गये और उनका अभिवादन किया. वह मंदिर में करीब 30 मिनट रहीं….

जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश से पहले अरुण स्तंभ को किया स्पर्श

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भगवान से कृपा बनाये रखने और देश व राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. सबकी खुशहाली और समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा. मंदिर में प्रवेश से पहले उन्होंने अरुण स्तंभ को स्पर्श किया. अंदर जाकर उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की. इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने विमला मंदिर गयीं, जहां उन्होंने प्रार्थना की और कुछ समय बिताया. इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी मंदिर गयीं और पूजा-अर्चना की…

द्रौपदी मुर्मू ने गर्भगृह में की पूजा-अर्चना, आरती भी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दर्शन कराने वाले सेवादार राजरतन महापात्रा ने बताया कि उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. आरती भी की. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. मंदिर को कुछ समय के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, ताकि राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभता से कर सकें. राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, पुरी के सांसद संबित पात्रा और अन्य लोग मौजूद थे….

NEWSANP केके के लिए ओडिशा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *