ऑल इंडिया स्माऑ एण्ड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रोफेसर सह टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार अनिल आशुतोष के निधन पर उनके तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी…

ऑल इंडिया स्माऑ एण्ड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रोफेसर सह टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार अनिल आशुतोष के निधन पर उनके तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी शिव मंदिर शहरपुरा में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा प्रोफेसर सह टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार अनिल आशुतोष के ईलाज के क्रम में हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर स्वर्गीय अनील आशुतोष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।कार्यक्रम का अध्यक्षता दैनिक भास्कर के पत्रकार शंकर पांडेय ने किया।शंकर पांडेय ने कहा अनील आशुतोष जी को पत्रकारीता विरासत में मिला था। चुकी उनके पिता जी प्रोफेसर आर एन पांडेय भी आवाज समाचार पत्र के प्रखर पत्रकार थे। अनिल आशुतोष जी भी पत्रकार के साथ साथ सिंदरी कॉलेज के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष थे।आशुतोष के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुआ है।एसियोसन के प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आशुतोष एक सुलझे हुए पत्रकार थे उनके नहीं रहने से जो रिक्तियां आई है निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।शोक सभा के बाद धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब ५० से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।श्रधंजलि सभा के बाद ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम वेलफेयर एसोसिएशन का पहचान पत्र एशियोसन के सदस्यों के बीच वितरित किया गया शंकर पांडेय जी द्वारा सभी सदस्यों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। धनबाद जिला के एआईएसएमजेडब्लूए के कमिटी के पूर्ण विस्तार किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह,सरदार हरेंद्र सिंह,अजय उपाध्या,रतन अग्रवाल, सुरेश महतो,उमेश चौबे,राहुल कुमार, राजकुमार शर्मा,नरेंद्र किशोर भाई जोशी,कुलवीर सिंह, विजय कुमार ठाकुर,लालटू मिठारी,अंकित केशरी,शेख वकील,दीपक गुप्ता, मुजाहिदीन के अलावा अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *