पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भर सुरक्षा नीति का प्रतीक बताया।उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन यह संदेश देता है कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने वालों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है।यह कार्रवाई राष्ट्र के आत्मविश्वास और सुरक्षा क्षमताओं का प्रतीक बनी है।
चोल सम्राटों का गौरव: सांस्कृतिक पुनर्जागरण
राजराज चोल और राजेन्द्र चोल को भारत की पहचान व गौरव का प्रतीक बताया गया।
पीएम मोदी ने घोषणा की कि इन दोनों सम्राटों की विशाल प्रतिमाएं तमिलनाडु में बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ‘कुहवीले व्यवस्था’ (चोलकालीन लोकतांत्रिक प्रणाली) इंग्लैंड के मैग्ना कार्टा से भी पुरानी है, और यह भारत के प्राचीन लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल है।
मन की बात: स्टार्टअप्स और बेटियों को प्राथमिकता
पीएम ने ‘खेलो भारत नीति 2025’ के तहत खेल क्षेत्र के स्टार्टअप्स को समर्थन देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
देश में 200 स्पेस स्टार्टअप्स और 3000 टेक्सटाइल स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना बढ़ी है।
पीएम मोदी का यह संबोधन भारत के सैन्य आत्मबल, सांस्कृतिक जागरण और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उभरते आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक संगठित प्रयास का प्रतीक है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

