एस पी के प्रशासनिक और‌ व्यवहारिक हनक की चपेट में आ गए आधा दर्जन पदाधिकारी, सभी की बंधी घिग्घी, कार्य निष्पादन में लापरवाही नहीं होगा बर्दाश्त…

एस पी के प्रशासनिक और‌ व्यवहारिक हनक की चपेट में आ गए आधा दर्जन पदाधिकारी, सभी की बंधी घिग्घी, कार्य निष्पादन में लापरवाही नहीं होगा बर्दाश्त…

जामताड़ा(JAMTARA): एस पी जामताड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है।‌ यह बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भाग लिया। एस पी के प्रशासनिक और‌ व्यवहारिक हनक की चपेट में आधा दर्जन से पदाधिकारियों की घिग्घी बंध गई। बेबाक और स्पष्ट शब्दों में कप्तान ने अल्टिमेटम दिया कि कार्य निष्पादन में लापरवाही का बोझ बर्दाश्त नहीं होगा..

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी / प्रभाग निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला/जामताड़ा, पुलिस उपाधीक्षक, (मु०), जामताड़ा सहित सभी शाखा के शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में माह दिसम्बर-2024 में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों का निष्पादन आदि विभिन्न विषयों पर समीक्षा किया गया। समीक्षोपरान्त उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निम्नांकित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गयाः-

माह दिसम्बर 2024 तक प्रतिवेदित एवं लंबित कांडों की समीक्षोंपरान्त माह जनवरी के अंत तक लंबित कांडों की संख्या को घटाकर 500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

साईबर अपराध संबंधित लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

थाना/ओ०पी० में लंबित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक / पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया।

माह दिसम्बर के अंत तक प्रतिवेदित सभी कांडो का पर्यवेक्षण प्रतिवेदन दिनांक-15.01.2025 तक समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक / पुलिस निरीक्षक प्रभाग को निर्देशित किया गया।

ट्रकों से कोयला एवं इंधन की हो रही चोरी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से सघन गश्ती एवं अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया..

अवैध बालू/पत्थर/कोयला के उत्खनन / परिवहन / भंडारण के विरूद्व जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान सभी आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहकर सघन गश्ती रखने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को अपने स्तर से अभियान चलाकर लंबित वारंट/कुर्की का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

परिवाद पत्र/पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया।

थाना में आने वाले फरियादियों/आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोपरान्त विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया..

आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्व्य स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, इत्यादि का जांच करने के साथ-साथ Drunk & Drive के विरूद्व नियमित रूप से जांच अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया।

माननीय न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *