पाकुड़(PAKUD):झारखंड के पाकुड़ जिले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. पाकुड़ प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत के vlw वतन कुमार को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के अफसर गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं.दुमका एसीबी की टीम ने आज पाकुड़ जिले में कार्रवाई की है. एसीबी के डीएसपी मुनु टुडू ने बताया कि सिचाई कूप निर्माण क़ो लेकर 20 हजार रुपया का माँग अभिकर्ता से गया था. शिकायत कर्ता असीकुल प्रखंड कार्यालय में vlw वतन कुमार क़ो बुलाकर 10 हजार रूपये रिश्वत देते ही रंगेहाथ एसीबी गिरफ्तार कर दुमका लेकर चले गये.
NEWSANP के लिए पाकुड से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

