एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश…

एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश…

निरसा(DHANBAD): निरसा SDPO रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान जनवरी माह में दर्ज मामलों, उनके अनुसंधान तथा अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसडीपीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने एवं लंबित मामलों का वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल प्राथमिकी दर्ज करना नहीं, बल्कि ठोस और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामलों को तार्किक अंजाम तक पहुंचाना है।

बैठक में आम जनता से जुड़ी सेवाओं जैसे चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन एवं अन्य पुलिस संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही आम जनता का विश्वास जीता जा सकता है। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *