एसटी और एससी के मुद्दे पर भाजपा का आरोप बेतुका : झामुमो…

एसटी और एससी के मुद्दे पर भाजपा का आरोप बेतुका : झामुमो…

रांची(RANCHI): भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव की ओर से लगाए गए आरोपों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सिरे से खारिज करते हुए इसे बेतुका करार दिया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा को अनुसूचित जाति और आदिम जनजातियों की याद सिर्फ तब आती है जब वह विपक्ष में होती है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने इन वर्गों के लिए क्या किया, यह पूरे राज्य को पता है।

विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के हितों की सच्ची हितैषी है। सरकार की योजनाएं मरांग गोमके छात्रवृत्ति, सिदो-कान्हू कृषि समृद्धि योजना, और फेलोशिप स्कीम इन वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम हैं। भाजपा का यह आरोप कि अनुसूचित जाति आयोग का गठन नहीं हुआ, सरासर भ्रामक है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही आयोग का पुनर्गठन होगा।

उन्होंने मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पत्र को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर मंत्री को राय रखने का अधिकार है। यही खासियत है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वे एकतरफा नहीं बल्कि पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी की बातों को सुनने और राय लेने में यकीन रखते हैं।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *