एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण…

एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण…

लंबित मामलों की समीक्षा, साफ-सफाई और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को टुंडी थाना और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, मालखाना, सीरिस्ता और हाजत का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी व जनता केंद्रित होनी चाहिए।

निरीक्षण में एसएसपी ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की जांच को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसके लिए क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और सख्त किया जाए।

एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए यहां का वातावरण हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए। मालखाना और अभिलेखों को क्रमबद्ध रखने का भी निर्देश उन्होंने मौके पर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों और पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटाया जाना चाहिए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *