एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कर दिया लंबित मामलों पर जल्द निष्पादन का दिया निर्देश…

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कर दिया लंबित मामलों पर जल्द निष्पादन का दिया निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विगत सप्ताह में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई तथा इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक जरूरी दिशा- निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षक स्तर के सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में वारंट, कुर्की निष्पादन एवं विधि -व्यवस्था की समीक्षा की गयी, जबकि लंबित कांडों के निष्पादन करते हुए अंतिम प्रपत्र समर्पित करने, पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षक को लंबित सभी प्रवेक्षण प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने, खनिज सम्पदा के अवैध उत्खनन,परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई करने, शरारती तत्वों, अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, चैन छिनतई, वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, नियमित पेट्रोलिंग करने के साथ सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी आशुतोष सत्यम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार समेत सभी पुलिस निरीक्षक मौजूद थे l

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *