धनबाद(DHANBAD):धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी वरीय पदाधिकारी समेत निरीक्षक थाना प्रभारी मौजूद थे l
मुख्यालय सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी l बैठक के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज़ लंबित मुक़दमों की जांच में तेजी लाई जाए और तय समय में चार्जशीट समर्पित की जाए l
इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा दुष्कर्म, महिला व बाल उत्पीड़न एवं POCSO एक्ट के तहत दर्ज़ मामले को गंभीरता पूर्वक निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया l
एसएसपी ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों व गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए सभी गैंगस्टर की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया l इसके साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट, समन व कुर्की के आदेश को यथाशीघ्र तमिल करने को कहा l
एसएसपी ने बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉटरी, जुआं, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
एसएसपी ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को सघन जांच के दौरान अपराधियों की धरपकड़, अवैध हथियारों की बरामदगी, अवैध मादक पदार्थों के धंधेबाजों की धरपकड़ तेज करने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने की बात कही। एसएसपी ने सभी पदाधिकारीयों को नशे के कारोबार पर लगाम कसने को कहा साथ ही उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरश: पालन करने का निर्देश भी दिया ।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्कूल कॉलेज से सौ मीटर की दूरी पर किसी भी दुकान व पान गुमटी में बेचे जा रहे तांबकू उत्पाद की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाया जाना चाहिएl
बैठक के दौरान साइबर अपराध के रोकथाम पर चर्चा करते हुए महोदय ने साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांण्डो की समीक्षा की और जांच की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया l इसके अतिरिक्त एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया l
समीक्षा बैठक में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी आशुतोष सत्यम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत तमाम निरीक्षक थाना प्रभारी मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

