एसएसपी आवास पर होली समारोह का आयोजन, जवानो संग एसएसपी ने गाया फगुवा…

एसएसपी आवास पर होली समारोह का आयोजन, जवानो संग एसएसपी ने गाया फगुवा…

रंग में सराबोर हुए सभी पदाधिकारी, जिले वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

धनबाद(DHANBAD):होली के मौके पर धनबाद एसएसपी आवास पर होली समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी महोदय ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर जमकर होली खेला। एसएसपी महोदय समेत सभी पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर फगुआ का गीत भी गया और जवानों का हौसला बढ़ाया।

एसएसपी आवास में आयोजित समारोह में जिले के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप जी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

महोदय ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। जिले वासियों को खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। एसएसपी महोदय ने जिले वासियों से सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

इस दौरान सिटी एसपी अजीत कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष सत्यम, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *