श्रीनगर(SRINAGAR):जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण हमले को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय भी हरकम में आ गया है। यात्रियों की हरसंभव मदद करने की प्रतिबद्धता जताते हुए मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में कोई वृद्धि न हो। मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइनें श्रीनगर के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित करेंगी।
Ri एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के लिए कुल चार अतिरिक्त फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी। एयरलाइनों ने टिकट रिशेड्यूलिंग और कैंसलेशन फीस भी माफ कर दिया है। नगर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ तत्काल बैठक की और श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में वृद्धि के खिलाफ सख्त परामर्शिका जारी की।
एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े। नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
NEWSANP के लिए श्रीनगर से ब्यूरो रिपोर्ट

