एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर के सीने में दाग दी गो’ली…

एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर के सीने में दाग दी गो’ली…

उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH) : प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर (वर्क) एसएन मिश्रा की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के 3 बजे हमलावरों ने खिड़की खटखटाकर अफसर को जगाया, जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली, हमलावरों ने सीने में गोली दाग दी। यह वारदात बमरौली के सेंट्रल एयर कमांड कैंपस के अंदर बने सरकारी आवास में हुई। यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है, यहां बाहरी व्यक्ति का आना मुश्किल है। DIG अजय पाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि हमलावर गेट से नहीं आये, हो सकता है उन्होंने बाउंड्री वॉल क्रॉस की हो। CCTV फुटेज में कैंपस में कोई बाहरी शख्स नहीं दिखा। पुलिस तीन अहम एंगल पर जांच कर रही है। पहला, पारिवारिक या निजी रंजिश – क्या किसी से कोई पुरानी दुश्मनी थी? दूसरा, एयरफोर्स में सिविल वर्क और टेंडर विवाद को लेकर क्या किसी ठेकेदार से अनबन थी? तीसरा, क्या किसी अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद था? मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई अहम सुराग जुटाये हैं। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखा, पुलिस जांच में जुटी है। मारे जाने के बाद एयरफोर्स इंजीनियर के शव को मोती लाल नेहरू हॉस्पिटल ले जाया गया। पोस्टमार्टम से पहले X-Ray कराया गया, गोली कहां फंसी थी, इसकी जांच की गई।

NEWSANP के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *