एमएस धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, वजह नहीं आई सामने…

एमएस धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, वजह नहीं आई सामने…

रांची(RANCHI): झारखंड के राजकुमार, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात अचानक हुई, जिसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साझा की।

मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के पीछे की वजह फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि नए साल के अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। धोनी और मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक या अन्य किसी औपचारिक चर्चा की पुष्टि नहीं हुई है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *