एमएस धोनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान…

एमएस धोनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान…

दिल्ली(DELHI) : महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबर एक बार फिर से वायरल हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का आईपीएल 2025 में अगला मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ है। इस मैच से एक दिन पहले, मंगलवार शाम को दोनों टीमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। धोनी आमतौर पर मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आते हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि वे इस बार आए, तो कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने 11 में से 9 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस स्थिति के बाद से धोनी के करियर पर अटकलें तेज हो गई हैं। कई दिग्गज, जैसे एडम गिलक्रिस्ट, मानने लगे हैं कि धोनी को अब संन्यास ले लेना चाहिए। 43 वर्षीय धोनी इस बार आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। पिछले मैच में CSK को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से दो रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें धोनी ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हो गए थे।

कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले इस मैच के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह संभवतः धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को 2014 में अलविदा कहा था और 15 अगस्त 2020 को वनडे और टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले लिया था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए यह मैच “करो या मरो” जैसा है, क्योंकि उन्हें प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

टीमों की सूची :
कोलकाता नाइटराइडर्स :

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया।

चेन्नई सुपरकिंग्स :
एमएस धोनी (कप्तान), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम करेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, उर्विल पटेल।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *