एमएसीपी की स्वीकृति के समर्थन में आवाज़ उठाने को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ विधायक से मिला…

एमएसीपी की स्वीकृति के समर्थन में आवाज़ उठाने को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ विधायक से मिला…

धनबाद(NIRSA): एमएसीपी की स्वीकृति संबंधी मांग के समर्थन में आवाज़ विधानसभा में उठाने को लेकर रविवार की सुबह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के दर्जनों शिक्षक निरसा विधायक अरुप चटर्जी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान निरसा अंचल के तीनों शैक्षणिक क्षेत्र के शिक्षक मौजूद थे। सभी ने विधायक से गुहार लगाई की एमएसीपी के समर्थन में विधानसभा में आवाज़ उठाएं ताकि शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके। साथी राज्य सरकार में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति की उम्र को 60 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष करने की भी मांग की।

मौके पर उपस्थित निरसा शैक्षणिक अंचल के अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में एमएसीपी का लाभ मिल रहा है परंतु झारखंड में इसका लाभ शिक्षकों को नहीं मिल रहा जिसके कारण शिक्षक जिस पद पर बहाली होती है इस पद पर उनका सेवानिवृत हो जाता है। एमएसीपी के लागू हो जाने से झारखंड में भी शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। इससे शिक्षकों का आर्थिक लाभ मिलेगा। जो कि अब तक शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है।
इस संबंध में विधायक का अरुप चटर्जी ने कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है,और उनकी मांग को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *