एबीजी कोलियरी में संडे कटौती का संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध…

एबीजी कोलियरी में संडे कटौती का संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध…

धनबाद(DHANBAD):एबीजी कोलियरी में शनिवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रविवार कार्य कटौती का विरोध किया.धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, एटक, जनता मजदूर संघ के नेताओ ने कहा कि अगर मेहनतकश मजदूरों का एक भी रविवार कटौती किया जाएगा,तो हम लोग संयुक्त रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे. जिससे पूरी तरह से उत्पादन प्रभावित होगा. प्रबंधन मजदूरों के साथ छल कर रही है.कंपनी को नुकसान उनके गलत निर्णय एवं गलत कार्यो के कारण हो रहा है.जिसकी भरपाई वे मजदूरों का रविवार-हॉलीडे काट कर करना चाहते है. जिसे संयुक्त मोर्चा होने नही देगा.मौके पर सुकर महतो, गुल्लु प्रसाद,गजेंद्र कुमार, रामबचन पासवान,संजय राम,रामबिलास साव, परमात्मा सिंह,संजय रवानी, उसमान अंसारी, पीसी राय, संतोष कुमार, हीरालाल मंडल, धनंजय बाउरी, बलमत साव, मुस्ताक खान आदि थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *