धनबाद (SINDRI):एफसीआई एल सिंदरी के आवासों में रहने वालों को बेदखली का नोटिस के वाबजूद आज मंगलवार को एफसीआई एल पी पी कोर्ट न्यायालय में डोमगढ़ क्षेत्र का एक भी व्यक्ति हाजिर नहीं हुए। डोमगढ़ क्षेत्र को खाली कराने के लिए लगाए गए पांच दिवसीय पी पी एक्ट कोर्ट के पहले दिन डोमगढ़ क्षेत्र के 171 अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। इन लोगों को एफ सी आई एल के पी पी एक्ट कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था। एफ सीआई एल के वित्तीय और संपदा सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि एफसीआई के प्रशासनिक भवन स्थित पी पी एक्ट कोर्ट के एकल बेंच में न्यायाधीश उमादत्त शती सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहे। इस दौरान एक भी नोटिस धारक एफ सीआई एल स्टेट आफिसर के कार्यालय पी.पी एक्ट कोट (न्यायालय )में उपस्थित नहीं हुए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
