एफसीआई सिंदरी की नई आवास नीति के विरोध में CPI(एम) की बैठक संपन्न, ‘सिंदरी को उजाड़ने की साजिश’ का आरोप…

एफसीआई सिंदरी की नई आवास नीति के विरोध में CPI(एम) की बैठक संपन्न, ‘सिंदरी को उजाड़ने की साजिश’ का आरोप…

सिंदरी(SINDRI):भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी की तीनों शाखाओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में एफसीआई सिंदरी की नई आवास नीति को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया और कहा गया कि यह नीति सिंदरी को उजाड़ने की साजिश का हिस्सा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सिंदरी की बहुमूल्य भूमि को “पूंजीपति मित्रों” को कम कीमत पर देने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि—

“सिंदरी की जनता को इस साजिश के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इससे पहले भी ऐसे प्रयास हुए थे, जिन्हें जनता ने मिलकर नाकाम किया था।”

उन्होंने कहा कि सिंदरी के अस्तित्व की रक्षा के लिए सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठन, सिंदरीवासी और हितधारक एक मंच पर आकर बृहद आंदोलन खड़ा करें। यह संघर्ष सिर्फ एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध का संघर्ष भी है।

विकास कुमार ठाकुर ने मांग की कि एफसीआई जनहित आधारित नई आवास नीति लाए, जिसमें सभी सिंदरीवासी, पूर्व कर्मचारी और उनके आश्रितों को सरलता से आवास उपलब्ध हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे—

  • सिंदरी–बलियापुर लोकल कमेटी सचिव: गौतम प्रसाद
  • शाखा दो सचिव: सूर्यकुमार सिंह
  • शाखा तीन सचिव: राज नारायण तिवारी
  • दीपक बनर्जी, शिबू राय, सविता देवी
    आदि पदाधिकारी एवं सदस्य।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *