10 फरवरी तक चारों एजेंसियां करें मोर्चा के साथ बैठक – धीरज सिंह।
सिंदरी(SINDRI): डोमगढ़ की अस्तित्व की रक्षा के लिए 39 वें दिन जारी डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने सोमवार को एफसीआई के ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर मोर्चा ने एफसीआई प्रबंधन को 10 फरवरी तक चारों एजेंसियों के साथ बैठक के लिए समय दिया है।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के समर्थन में आए युवा समाजसेवी प्रशांत पाण्डेय ने ओएसडी से हुई वार्ता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोर्चा ने झंडारोहण कार्यक्रम के बाद एफसीआई ओएसडी का ए- वन बंग्लो में सोमवार को घेराव किया। इस दौरान मोर्चा ने शेखावत से अनुरोध किया कि वे डोमगढ़ के वजूद की रक्षा के लिए चारों एजेंसियों एफसीआई, हर्ल, सेल और केटीएमपीएल प्रबंधन के साथ मोर्चा की संयुक्त बैठक का आयोजन करें। मोर्चा ने शेखावत से अनुरोध किया कि वे स्वयं के स्तर पर कोई निर्णय लें। मोर्चा संयोजक दिलीप मिश्रा और विदेशी सिंह ने बताया कि एफसीआई या सेल प्रबंधन द्वारा कोई जनसुनवाई नहीं होने की बात एफसीआई ओएसडी से बताते हुए इसपर अविलंब जनसुनवाई का भी आग्रह किया गया है। मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि इसपर मोर्चा ने एफसीआई प्रबंधन को 10 फरवरी तक इस संयुक्त बैठक के लिए समय निर्धारित किया है। ताकि डोमगढ़ की जनता इसपर अपनी स्थिति को स्पष्ट करेगी। एफसीआई ओएसडी के घेराव में मोर्चा के सदस्यों और महिलाओं द्वारा मर जाएंगे, जान दे देंगे, डोमगढ़ खाली नहीं करेंगे सदृश्य नारे बुलंद किए गए। इससे डोमगढ़ के लोगों में जोश व्याप्त हो गया है।
मोर्चा के प्रेस कांफ्रेंस में संयोजक विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, शशि शेखर पाण्डेय, अनिल सिंह, डी एन दा, राजू सिंह, कृष्णा जी, हरेंद्र सिंह, अरविंद, सुभाष सरकार, अजय अग्रवाल, आनंद वर्मा, नीरज, राजशेखर पाण्डेय, जसप्रित कौर, गंगा देवी, अटका बेगम, नंदा देवी सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

