सिंदरी(SINDRI): एफसीआई प्रबंधन द्वारा डोमगढ़ में रह रहे लोगों को पी पी कोर्ट में आने का नोटिस देना तथा लेप्रोसी विलेज में पीपी कोर्ट का नोटिस देना मानवता के खिलाफ है यहां लेप्रोसी विलेज जिसका नाम सुंदर नगर है यहां 70 वर्षों से अधिक समय से लोग रह रहे हैं तथा एफसीआई के द्वारा ही या लेप्रोसी विलेज बनवाया गया था यह लोग अत्यंत गरीब परिवार से हैं तथा किसी तरह यहां गुजर बसर कर रहे हैं यहां के लोग नोटिस मिलने से सदमे में हैं तथा एफसीआई प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए यह बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब परिवारों को इंदिरा आवास दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर एफसीआई प्रबंधन हमें घर से बेघर करने पर आतुर है। सुंदर नगर के निवासियों ने नोटिस की जानकारी डोमगढ बचाओ मोर्चा के संयोजक धीरज सिंह को दिया तथा देर न करते हुए धीरज सिंह ने डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के सदस्यों के साथ पहुंचकर इसकी जानकारी ली तथा यह बताया की स्थिति वास्तव में संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से गंभीर है। सुंदर नगर (लेप्रोसी विलेज) में रहने वाले लोग दशकों से यहां बसे हुए हैं, और यह क्षेत्र एफसीआई द्वारा ही निर्मित किया गया था। ऐसे में अचानक उन्हें बेदखली का नोटिस देना न केवल अमानवीय है, बल्कि उनके मूलभूत अधिकारों का हनन भी प्रतीत होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को आवास देने की नीति पर काम कर रही है, जबकि दूसरी ओर एफसीआई प्रबंधन द्वारा इन गरीब परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई विरोधाभासी लगती है। इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ जल्दी उच्च न्यायालय जाएंगे ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके। पीड़ित परिवारों को कानूनी विशेषज्ञों की मदद से इस नोटिस को चुनौती देने के लिए आगे बढ़ेगे। श्री सिंह ने यह भी बताया कि 17 फरवरी को माननीय सांसद ढुलू महतो जी आकर सभा को संबोधित किए थे तथा उन्होंने स्पष्ट रूप से यह बोल दिया था कि किसी भी प्रकार की नोटिस को ना ले और पी पी कोर्ट में न जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अन्याय को उजागर करेंगे ताकि प्रशासन पर दबाव बने और शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन: जन आंदोलन धरना प्रदर्शन करके अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। इस मामले में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाए और बेघर किए जाने वाले परिवारों को न्याय प्रदान करे। मौके पर सुंदर नगर निवासी नियति माहताइन, वीरू बावरी, जोशना बावरी, नसीम बेगम, बसंती बावरी, रबी बावरी, मालती देवी, नमिता महतो, दुर्गा बावरी, राजू खान, दीपाली बावरी, आकाश महतो, गंगा देवी, सपना देवी उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

