दिल्ली(DELHI):सीबीआई ने नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के पूर्व सीएमडी भोला सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।
सीबीआई के डीएसपी सुरेंद्र कुमार रोहिल्ला की शिकायत पर एंटी क्राइम ब्रांच दिल्ली में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी भोला सिंह सिंगरौली में सीएमडी रह चुके हैं। वे रांची के सेल सिटी के ब्लाक ई-7 के फ्लैट नंबर 5-डी में रहते हैं। प्राथमिकी में रवि शंकर सिंह व अन्य को आरोपी बनाया गया है। रविशंकर सिंह सिंगरौली के तिलक वार्ड वैधन स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं।
निजी सचिव के ठिकाने से मिले थे 3.85 करोड़
एनसीएल में कार्य आवंटन के एवज में बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान 17 अगस्त 2024 को सीबीआई ने सीएमडी भोला सिंह के निजी सचिव सूबेदार ओझा के ठिकाने से 3.85 करोड़ बरामद किए थे। इसमें भोला सिंह की भूमिका संदिग्ध मिली थी।
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट
