धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 16 अक्टूबर को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष विनय ऑरोन के द्वारा जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा झारखंड मुहिम को धनबाद जिला में लॉन्च किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव जी ने किया तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने किया। इस मुहिम के तहत धनबाद जिला के अंतर्गत सभी कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में छात्रों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और उन्हें पार्टी के विचारधारा तथा पूर्व में किए गए कार्यों के विषय में बताया जाएगा, जिला स्तर पर 10 हजार मेंबरशिप करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का समय सीमा दिया गया है,
इसी कड़ी में आज लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय ऑरोन के नेतृत्व में एनएसयूआई का दामन थामा..
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनएसयूआई का अलग झारखंड के हर उस छात्र तक पहुंचना है जो किसी भी अभाव में या व्यवस्था की कमियों के कारण गुणवत्ता वाली शिक्षा से वंचित रह रहे हैं इसके लिए पूरे झारखंड के हर एक जिले के अंतर्गत हर एक कॉलेज में जाकर छात्रों को जोड़ना है, इसी कार्य में आज धनबाद जिला में इस अभियान का शुरूआत किया जा रहा और धनबाद जिला में 10000 छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है..
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीता राणा, विश्वविद्यालय प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष प्रो डीके सिंह, प्रदेश महासचिव अभय कुमार, प्रदेश सचिव रवि पासवान व अनुष्का लाल व आकाश प्रमाणिक व राजीव पांडे व प्रिया गुप्ता व दीपशिखा सिंह उपस्थित थे ।
धनबाद जिला से देवेंद्र पासवान, रोहित पाठक,राज रंजन सिंह साहिल खान, सनी सिंह,अरुण दास,निक्की सिंह,उत्तम कुमार,आयुष सिंह,ऋतिक चटर्जी, मोइन अंसारी,संजय तिवारी,अनिकेत कुमार समेत सैकड़ो एनएसयूआई के नेता मौजूद थे..
NEWSANP के लिये धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

