निरसा(NIRSA):मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत झारखंड–पश्चिम बंगाल सीमा के समीप एनएच-19 पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

