एडीएम ने बीबीएमकेयू में किया अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण…

एडीएम ने बीबीएमकेयू में किया अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD):एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में राज्यपाल सह कुलाधिपति, संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम के अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण किया।

मंगलवार, 20 मई 2025, को यूनिवर्सिटी में राज्यपाल सह कुलाधिपति, संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों द्वारा यूनिवर्सिटी कैंपस में स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण किया जाएगा।

इस दौरान राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के बरवाअड्डा हवाई पट्टी से युनिवर्सटी तक आगमन रूट, युनिवर्सटी कैंपस में उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत, प्रतिमा अनावरण स्थल, कार्यक्रम स्थल, स्टेज, डी बॉक्स, ग्रीन रूम, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, अतिथियों व मीडिया का बैठक स्थल, ग्रीन रूम, कंट्रोल रूम, मेडिकल डेस्क, फायर सेफ्टी, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद एडीएम ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन तथा यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक व प्रकाश कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती, ट्राफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, बीबीएमकेयू के वाइस चांसलर सिनियर प्रोफेसर (डॉ) राम कुमार सिंह, प्रोक्टर डॉ कौशल कुमार, रजिस्ट्रार डॉ डीके सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *