एडीएम ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण…

एडीएम ने किया बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने आज देर शाम बैंक मोड़ फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने फ्लाईओवर की दूसरी लेन के स्पैन पर किए गए कंक्रीटीकरण और एक्सपेंशन जॉइंट्स का निरीक्षण किया। साथ ही पहली लेन में किए गए काम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एडीएम ने युद्धस्तर पर काम करने, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

मौके पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद एवं ठेकेदार संजय गोटीवाले मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *