एचएलए टेस्ट कैंप में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की शिरकत, थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता पर दिया जोर…

एचएलए टेस्ट कैंप में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की शिरकत, थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता पर दिया जोर…

धनबाद(DHANBAD):रोटरी क्लब ऑफ धनबाद, धात्री फाउंडेशन एवं थैलेसीमिया सोसाइटी, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में जीवन ज्योति स्कूल, बेकारबांध धनबाद में एचएलए टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झरिया की विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए उपयुक्त स्टेम सेल डोनर्स की पहचान करना तथा एचएलए (HLA) टेस्ट के माध्यम से संभावित जीवनदाताओं को प्रेरित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की सेवा में योगदान देने की पहल की।

अपने संबोधन में विधायक रागिनी सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह के शिविर समाज में सेवा, सहयोग और जीवनदान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों को नई जिंदगी देने में स्टेम सेल डोनेशन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे प्रयासों में भरपूर सहयोग करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों तक सही समय पर चिकित्सा सहायता पहुंच सके। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *