धनबाद(NIRSA): एग्यारकुंड प्रखंड सभागर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से शुक्रवार से पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 20 पंचायतो के मुखिया, जलसहिया, जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षण देने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग धनबाद एक के पदाधिकारियों ने विस्तार से पानी का संचय, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन सहित अन्य मुद्दों को बताया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लालू रविदास एवं जिला समन्वयक मिथुन मोदक ने बताया दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सभी को जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं नमामी गंगे से संबंधित बातों की जानकारी दी रही है। इसके अलावा जलसाहियाओं को जल की गुणवत्ता जांच के बारे में बताया तथा निर्देश दिया गया। इस दौरान कनीय अभियंता मोहम्मद इफ्तिखार तस्कीम, जिला समन्वयक मिथुन कुमार मोदक, असलम हुसैन, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मिथुन किस्कू, एवं लैब मैनेजर प्रशांत गोराई द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

